गंगासागर, सागर द्वीप के दक्षिणी छोर पर है। यह द्वीप दक्षिण 24 परगना ज़िले में आता है और कोलकाता से दक्षिण दिशा में है। यहाँ गंगा (हुगली) नदी समुद्र से मिलती है, इसलिए इसे गंगासागर संगम कहते हैं। कपिल मुनि मंदिर इसी संगम तट के पास है।
कोलकाता से कैसे पहुँचें
सड़क / ट्रेन से काकद्वीप तक – बस या कार से लॉट 8 (हारवुड पॉइंट), या सियालदह से काकद्वीप की लोकल ट्रेन।
नदी पार – लॉट 8 से कचुबेड़िया तक वेसल / फेरी से मुड़ीगंगा नदी पार करें। आज का वेसल टाइम देखें।
द्वीप पर – कचुबेड़िया से बस, कार या टोटो से कपिल मुनि मंदिर तक।