Lot 8 Harwood Point Jetty, Kakdwip |Gangasagar Island |Kolkata
Today: 22 Nov 2026 | 24°C | EN | Cart| Login / Register |
इतिहास और कथा

गंगासागर का इतिहास – कपिल मुनि, राजा सगर और गंगा अवतरण

"सब तीरथ बार बार, गंगासागर एक बार" – जानिए यह कहावत क्यों बनी।

स्थानसागर द्वीप, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल
मुख्य मंदिरकपिल मुनि मंदिर
मेलामकर संक्रांति (जनवरी)
प्राचीन उल्लेखकालिदास का रघुवंश

पौराणिक कथा

कथा के अनुसार अयोध्या के राजा सगर ने अश्वमेध यज्ञ किया। इंद्र ने यज्ञ का घोड़ा चुराकर कपिल मुनि के आश्रम के पास बांध दिया। राजा सगर के साठ हज़ार पुत्र घोड़ा ढूँढते हुए वहाँ पहुँचे और कपिल मुनि को ही चोर समझ बैठे। तपस्या में लीन मुनि का ध्यान भंग हुआ और उनकी दृष्टि से सभी पुत्र भस्म हो गए।

बाद में राजा सगर के वंशज भगीरथ ने कठोर तप करके माँ गंगा को धरती पर उतारा। गंगा हिमालय से बहती हुई इसी स्थान तक आईं, उनके जल के स्पर्श से सगर पुत्रों को मुक्ति मिली, और यहीं गंगा सागर में मिल गईं। इसी संगम को गंगासागर कहते हैं।

इतिहास में गंगासागर

  • महाकवि कालिदास के “रघुवंश” में भी गंगासागर तीर्थ का उल्लेख मिलता है।
  • पाल वंश के राजा देवपाल के एक अभिलेख में गंगासागर संगम पर अनुष्ठान का ज़िक्र है।
  • पुराने मंदिर समुद्र के कटाव में बह गए; आज का कपिल मुनि मंदिर 1974 में बना।

गंगासागर मेला

हर साल मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान और कपिल मुनि के दर्शन के लिए आते हैं। इसे देश के सबसे बड़े धार्मिक मेलों में गिना जाता है। मेले की तैयारी और यात्रा के लिए देखें – गंगासागर मेला 2027 कब है।

अपडेट: 20 Nov 2026 · Gangasagar Eco Tourism, Sagar Island

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गंगासागर का इतिहास क्या है?

पौराणिक कथा के अनुसार यहीं कपिल मुनि का आश्रम था, जहाँ राजा सगर के 60,000 पुत्र भस्म हुए और भगीरथ द्वारा लाई गई गंगा के जल से उन्हें मुक्ति मिली।

कपिल मुनि मंदिर कब बना?

पुराने मंदिर समुद्र में समा गए; वर्तमान मंदिर 1974 में बना।

"सब तीरथ बार बार, गंगासागर एक बार" का अर्थ क्या है?

पहले यहाँ पहुँचना बहुत कठिन था, इसलिए कहा गया कि बाकी तीर्थ कई बार हो सकते हैं, पर गंगासागर जीवन में एक बार भी पहुँचना बड़ा पुण्य है।

और जानकारी

Get the Gangasagar Eco Tourism App

Live vessel & launch times, daily Panchang, bookings and Mela 2027 updates – right on your phone.

  • ✓ Free
  • ✓ Opens full screen
  • ✓ Works on slow network
Share this page
Need help?