पौराणिक कथा
कथा के अनुसार अयोध्या के राजा सगर ने अश्वमेध यज्ञ किया। इंद्र ने यज्ञ का घोड़ा चुराकर कपिल मुनि के आश्रम के पास बांध दिया। राजा सगर के साठ हज़ार पुत्र घोड़ा ढूँढते हुए वहाँ पहुँचे और कपिल मुनि को ही चोर समझ बैठे। तपस्या में लीन मुनि का ध्यान भंग हुआ और उनकी दृष्टि से सभी पुत्र भस्म हो गए।
बाद में राजा सगर के वंशज भगीरथ ने कठोर तप करके माँ गंगा को धरती पर उतारा। गंगा हिमालय से बहती हुई इसी स्थान तक आईं, उनके जल के स्पर्श से सगर पुत्रों को मुक्ति मिली, और यहीं गंगा सागर में मिल गईं। इसी संगम को गंगासागर कहते हैं।
इतिहास में गंगासागर
- महाकवि कालिदास के “रघुवंश” में भी गंगासागर तीर्थ का उल्लेख मिलता है।
- पाल वंश के राजा देवपाल के एक अभिलेख में गंगासागर संगम पर अनुष्ठान का ज़िक्र है।
- पुराने मंदिर समुद्र के कटाव में बह गए; आज का कपिल मुनि मंदिर 1974 में बना।
गंगासागर मेला
हर साल मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान और कपिल मुनि के दर्शन के लिए आते हैं। इसे देश के सबसे बड़े धार्मिक मेलों में गिना जाता है। मेले की तैयारी और यात्रा के लिए देखें – गंगासागर मेला 2027 कब है।
अपडेट: 20 Nov 2026 · Gangasagar Eco Tourism, Sagar Island






Gangasagar Eco Tourism